देवासस्पोर्ट्स

अस्मिता नेशनल पेंचक सिलाट वूमेंस लीग में मप्र बना ओवरऑल चैंपियन


देवास। अस्मिता नेशनल पेंचक सिलाट जूनियर वूमेंस लीग जो क्रिस्ट अकादमी नवी मुंबई महाराष्ट्र में 1 से 4 मई 2025 को संपन्न हुई। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने बताया कि अस्मिता वूमेंस लीग में 28 राज्यों के 300 खिलाड़ी ओर ऑफिशियल ने भाग लिया। प्रदेश महासचिव अभय श्रीवास के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर 5 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। मप्र 5 स्वर्ण पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन, महाराष्ट्र 4 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान ओर 3 स्वर्ण पदक के असम तीसरे स्थान पर रहा। हर्षिल पटेरिया ने टूंगल और फाइट में स्वर्ण, जान्हवी सरकार ने फाइट में स्वर्ण पदक देवास, पूर्वंशी विरहे सोलो में स्वर्ण और फाइट में स्वर्ण पदक जीता। गांडा इवेंट्स में वैष्णवी झाला और वैष्णवी सूर्यवंशी ने रजत, रेगु इवेंट्स में महिमा पटेल, जान्हवी सरकार, खुशी कौशल ने रजत पदक जीता।  सोलो  इवेंट्स में कांस्य पदक जीता। फाइट में महिमा पटेल, वैष्णवी झाला, वैष्णवी सूर्यवंशी,  स्नेहा ठाकुर, सारिका देवड़ा, प्रतिज्ञा अग्रिलवाल का सराहनीय प्रदर्शन रहा। टोटल 11 पदक मध्य ने जीते। खिलाडिय़ों की शानदार उपलब्धि पर पूरे मध्य प्रदेश के पेंचक सिलाट के खिलाडिय़ों में हर्ष खुशी है। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर विधायक गायत्री राजे पंवार, महाराज विक्रम सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, खेल विभाग से पूर्व खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी, प्राचार्य अशोक साहू, जिला पेंचक सिलाट एसो. उपाध्यक्ष समाजसेवी प्रमोद डोंगलिया, सहसचिव हितेंद्र दांडे, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव एवं सभी सीनियर कोच, रैफरी एवं समस्त पदाधिकारी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button