अपना शहरदेवासराजनीतीराज्य

ब्लॉक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों का पुतला फूंका

 

देवास। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सर्वश्री ईशान राणा, प्रतीक शास्त्री, रूपेश कल्याणे, नीरज नागर और दिलीप सिंह सोलंकी के नेतृत्व में स्थानीय सयाजी द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी , मुख्यमंत्री मोहन  यादव  एवं मंत्रियों के पुतले जलाए गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में ट्रेड डील की है, जिसकी देशभर में आलोचना हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अब तक तीनों दोषी मंत्रियों को पद से नहीं हटाया है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार कफ सिरप पीने से सैकड़ों बच्चों की मौत हुई, दूषित जल पीने से इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में कई लोगों की जान गई, तथा सेना और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को न्यायालय ने भी अनुचित माना है। इन घटनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र  शुक्ला , मंत्री विजय शाह  एवं कैलाश विजयवर्गीय  के विरोध में भी पुतले जलाए गए।

  गौतम एवं चौधरी ने कहा कि इन घटनाओं के बावजूद संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे नहीं लिए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर यह प्रदर्शन किया गया है। आगामी 24 तारीख को भोपाल में होने वाले बड़े आंदोलन में देवास जिले से हजारों कांग्रेसजन शामिल होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button