
देवास : दिनांक 24.12.2025 को फरियादी सुरेन्द्र चौधरी पिता दौलतराम चौधरी, उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पटाड़ी द्वारा थाना बरोठा पर सूचना दी गई कि कैलाश पिता शिवनारायण नायक उम्र 46 वर्ष निवासी पटाड़ी ने अपने निवास पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर थाना बरोठा में मर्ग क्रमांक 52/2025 धारा 194 बीएनएस का मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ । गहन जांच-पड़ताल एवं साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि मृतक कैलाश को अनोप सिंह,संदीप,मीराबाई एवं सुभाष द्वारा उधार की राशि वापस न करने,प्रेमिका कोमल यादव के साथ प्रेम-प्रसंग तथा उसकी पत्नी को उसकी सास सुमनबाई द्वारा घर से ले जाने जैसी परिस्थितियों के कारण लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था । उक्त प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर मृतक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया । जांच उपरांत आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 108 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने आरोपियो की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिनांक 29.01.2026 की रात्रि में आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करते आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया । आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी के नामः–
1.अनोप सिंह पिता रामसिंह चौहान उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम कनेरिया थाना बरोठा जिला देवास
2.संदीप पिता फूलचंद्र जैन उम्र 39 वर्ष निवासी खरगापुर थाना खरगापुर जिला टीकमगढ़ हाल निवासी राजहंस सरवटे बस स्टैंड पटेल चौराहा इंदौर
3.कोमल यादव पति सरदार यादव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पोलाय थाना भौंरासा जिला देवास, हाल निवासी नगीन नगर, इंदौर
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बरोठा निरीक्षक सविता सिंह,उनि मलखान सिंह भाटी,कविता माले,मयंक वर्मा,प्रआर तेजसिंह सिन्हा,आर विजेन्द्र सिंह,अतुल,अजयसिंह पाल,मआर देवप्रभा,सै शेखर चौधरी एवं सायबर सेल देवास के प्रआर सचिन चौहान का विशेष योगदान रहा ।




