अपना शहरअपराधदेवास

देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले बदमाश को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

Dewas- जिलाबदर आदेश द्वारा निश्चित समयावधि हेतु ज़िले की सीमा से बाहर किए जाने हेतु आदेशित किए गए बदमाशों के मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है,एवं ज़िले की सीमा में पाए जाने पर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसी अनुक्रम में थाना नाहर दरवाजा को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र का जिलाबदर आरोपी शाहिद उर्फ जर्सी पिता शाकिर कुरैशी को ज़िले की सीमा के भीतर देखा गया है । जिस पर थाना प्रभारी नाहर दरवाजा मंजु यादव ने तत्काल टीम बनाकर बताये स्थान पर दबिश दी एवं बदमाश को अवैध हथियार सहित अपनी अभिरक्षा में लेकर जिलाबदर आदेश की शर्तों का उल्लंघन कर बगैर लाईसेंस के साथ में अवैध हथियार(देशी कट्टा एवं 01 जिंदा राउण्ड) रखने पर थाना नाहर दरवाजा पर अपराध क्रमांक 196/11.07.2025 धारा 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 25,27 ऑर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने बताया कि जिला पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जो व्यक्ति जिलाबदर है वह जिलाबदर आदेशों का पालन करें व जिले की सीमा मे प्रवेश ना करें। उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button