अपराधदेवास

देवास पुलिस ने वाहन चोरी का किया पर्दाफाश 

“ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत जनसहयोग से लगे कैमरो की मदद से हुआ खुलासा।
04 मोटरसाईकल जप्त कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये,02 आरोपी गिरफ्तार ।
:- देवास जिले में लगातार हो रही मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद के द्वारा मिशन स्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में चौकी नेवरी थाना हाटपीपल्या पर दिनांक 20.02.2026 को फरियादी कुलदीप लोधी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पल्सर मोटरसाइकिल MP-41-ZC-2555 ग्राम नेवरी में उसकी दुकान के सामने खड़ी थी जो कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई है । जिस पर थाना हाटपीपल्या पर अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया । उक्त घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया । गठित टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये जाकर सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये गये । ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत घटनास्थल के CCTV फुटेज प्राप्त कर सोशल मीडिया पर साझा किए गए एवं मुखबिर तंत्र की सूचना पर आरोपी राहुल पिता रमेश बामनिया एवं आरोपी सुनील पिता गोकुल बाजड को साईं कृपा ढाबे के पास ग्राम शिवपुर मुंडला से गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ करते आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया । पूछताछ मे आरोपी सुनील ने बताया कि उसके द्वारा कुल 03 मोटरसाइकिल ग्राम अमरपुरा,थाना बीएनपी देवास,ग्राम भूतिया थाना पीपलरांवा,देवास व आष्टा जिला सीहोर से चोरी की गई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कुल 04 मोटर साइकिल कीमती लगभग 3.50 लाख रूपये की जप्त की गई । पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

*जप्तवशुदा सामग्री*:- कुल 04 मोटरसाईकल कीमती 3.50 लाख रुपये ।
01.थाना हाटपीपल्या के अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 303(2) BNS में बजाज कंपनी की पल्सर जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP41ZC2555
02.थाना बीएनपी के अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 303(2) BNS में हीरो कंपनी की पैशन जिसका रजिस्ट्रेशन क्र. MP41NF3518 
3.थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ के अपराध क्रमांक 789/2025  धारा 303(2) BNS में हीरो कंपनी की एच एफ डीलक्स जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP39MN5469
4.थाना आष्टा बजाज प्लैटिना MP37MW6955 जप्त की गई ।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम*:-
01. राहुल पिता रमेश बामनिया उम्र 28 साल निवासी ग्राम सुरजाना थाना पीपलरांवा
02. सुनील पिता गोकुल बाजड उम्र 34 साल निवासी ग्राम सुरजाना थाना पीपलरांवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button