
- थाना कोतवाली एवं थाना नहर दरवाजा पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से 04 स्थानों पर दबिश देकर कुल 15 जुआरियों को किया गिरफ्तार
- जुआ फड से 06 मोटर साईकिल,15 मोबाईल, ₹ 28,100/- नगदी सहित कुल ₹ 5,78,000 का मश्रुका जप्त ।
जिला पुलिस देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्पूिर्ण जिले में “ऑपरेशन प्रहार” प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत अवैध जुआ/सटटे के अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14/15.02.2026 की मध्य रात्रि थाना कोतवाली एवं नहर दरवाजा पर मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग जुआ खेल रहे है 04 विशेष टीम गठित की गई । पुलिस टीमों के द्वारा घेराबंदी कर अवैध रूप से जुआ खेलते 04 स्थानों से कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ फड़ो से 06 मोटर साईकिल,15 मोबाईल, ₹ 28,100/- नगदी सहित कुल ₹ 5,78,000 का मश्रुका
एवं ताश के पत्ते जप्त किये गये । आरोपीगणो के विरूद्व थाना कोतवाली एवं नाहर दरवाजा पर धारा 13 जुआ एक्ट में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही का जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी:–
- सईद पिता अफजल शेख उम्र 50 साल निवासी नागदा देवासे जितेन्द्र पिता हीरालाल खसोमरिया उम्र 38 साल निवासी करनाखेडी थाना बीएनपी देवास इस्माईल खान पिता वकील खान उम्र 42 साल निवासी नुसरत नगर देवास जाकिर पिता मुमताज खां उम्र 50 साल निवासी कर्मचारी काॅलोनी देवास राजेश पिता बाबुलाल जायसवाल उम्र 45 साल निवासी करोल नगर देवास धर्मेन्द्र पिता गंगाराम बनिया उम्र 28 साल निवासी बुधासा भौरांसा देवास रकीब पिता रउफ शेख उम्र 28 साल निवासी सोनीया गांधी नगर देवास इनायत अली पिता सरदार शाह निवासी अकबरपुर थाना बरोठा देवास गामा पिता बसीर खां निवासी माताजी रोड देवास सुभाष पिता पर्वत हनोतिया उम्र निवासी बिंजाना देवास शहीद पिता इसरार शेख निवासी मोहसीनपुरा देवास रजाक पिता हबीब निवासी मोहसीनपुरा देवास सुरेश पिता श्रीकिशन निवासी भवानी सागर देवास जितेन्द्र पिता कन्हैयालाल परिहार निवासी भगतसिंह मार्ग देवास नाथुराम पिता सालगराम अहिरपवार उम्र 55 साल निवासी बर्फानी धाम इन्दौर,
जप्त मश्रुका– 06 मोटर साईकिल,15 मोबाईल, ₹ 28,100/- नगदी सहित कुल ₹ 5,78,000 एवं ताश के पत्ते जप्त ।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार”के तहत यह कार्यवाही की गई है ।




