देवासप्रशासनिक

परिवहन विभाग ने कार्यवाही कर 8 वाहनों से 35 हजार 600 राजस्व वसूला, 3 स्कूल बसें जप्त की

देवास, कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार देवास जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग द्वारा मक्सी रोड एवं टोंकखुर्द क्षेत्र में संचालित होने वाली यात्री बसों / स्कूल बसों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई । परिवहन विभाग के दल द्वारा क्षेत्र के स्कूलों में जाकर स्कूल बसों की जांच की गई। जांच कार्यवाही के दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेजों जैसे परमिट , फिटनेस , बीमा , पीयूसी रजिस्ट्रेशन आदि की जाँच की गई साथ ही वाहनों में अग्निशामक यंत्र , आपातकालीन द्वार , वीएलटीडी इत्यादि है अथवा नहीं इसकी जाँच की गई। कार्यवाही में लगभग 26 बसों की जांच की गई। जाँच में लिटिल फ्लॉवर स्कूल , भारत पब्लिक स्कूल एवं सेंट द्रोण स्कूल की 3 स्कूल बसें जप्त की गई । इसी प्रकार अन्य वाहनों में भी जाँच करने पर कमियाँ पाई जाने पर चालानी कार्यवाही की जाकर फिटनेस , बीमा एवं ओव्हरलोडिंग की धाराओं में 8 वाहनों से 35 हजार 600 रुपये का राजस्व वसूला गया । कार्यवाही देवास निशा चौहान द्वारा वर्तमान में वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन अधिकारी द्वारा समस्त व्यावसायिक वाहन चालकों से अपील की है कि वर्षाकाल में यात्री बसों का संचालन सावधानीपूर्वक करें , अनावश्यक रेसिंग ना करें तथा पुल - पुलियाओं पर जल भराव होने की स्थिति में वाहन पार ना करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button