अपराधदेवास

पुलिस द्वारा डीजल चोरी करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार

“ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में जनसहयोग से लगाये गये कैमरो की मदद से पकडाये चोर
03 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
चोरी गया 75 लीटर डीजल एवं घटना मे प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन कुल कीमत 5,71,900 /-रुपये का मश्रुका किया जप्त

वास:- दिनांक 12.05.2025 को फरियादी मनोहर द्वारा थाना भौरासा पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 02.05.2025 की रात्री एचपी पेट्रोल पंप फार्म पिपलिया फाटे के पास उसका डम्फर खड़ा था जिसके डीजल टैंक का ढक्कन का ताला तोडकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डीजल चोरी कर ले गये है । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना भौरासा पर अपराध क्र. 167/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर से विशेष टीम का गठन किया गया । विशेष टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आस-पास के CCTV फुटेज चेक किये गये । “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में जन सहयोग से लगे कैमरों की CCTV फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी यश पिता स्व.अशोक राव पंवार निवासी देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय द्वारा पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ करते आरोपी द्वारा अपने सहयोगी धर्मेन्द्र मालवीय निवासी सामगी माना शाजापुर एवं देवी सिंह उर्फ देवा भिलाला निवासी दुपाडा शाजापुर एवं अन्य दो के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया । उक्त दोनो आरोपी 01.धर्मेन्द्र मालवीय पिता रामचन्द्र मलवीय निवासी सामगी माना शाजापुर 02.देवी सिंह उर्फ देवा भिलाला पिता बाबुलाल निवासी दुपाडा शाजापुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों से कुल 75 लीटर चोरी गया डीजल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन (ह्यूंडई वर्ना) कार क्रमांक MP41ZC0929 को जप्त किया गया ।

जप्त सामग्रीः– चोरी गया 75 लीटर डीजल कीमती 6900 रुपये एवं 04 पहिया वाहन( ह्यूंडई वर्ना कार) कीमती 5,65,000 रुपये कुल मश्रुका 5,71,900 का जप्त किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-

  1. यश पिता स्व. अशोक राव पंवार निवासी देवास
  2. धर्मेन्द्र मालवीय पिता रामचन्द्र मलवीय निवासी सामगी माना शाजापुर
  3. देवी सिंह उर्फ देवा भिलाला पिता बाबुलाल निवासी दुपाडा शाजापुर

सराहनीय कार्य :- उक्‍त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भौरासा  प्रीति कटारे, सउनि संजय तँवर , प्रआर राजेन्द्र शर्मा,बृजेन्द्र मालवीय,वीरेन्द्र राजपूत,भगवती प्रसाद,अभिषेक पाण्डे,जितेन्द्र तोमर,अशोक चौहान, आर जोजन सिंह,उमेश भदौरिया,भूपेन्द्र जादौन सायबर सेल से प्रआर शिवप्रताप सेंगर एवं सचिन की सराहनीय भूमिका रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button