
थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर चोरी करने वाले शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार
• सुनी इलेक्ट्रॉनिक दुकानो व इंडस्ट्रीज को बनाता था अपना निशाना ।
• ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही फुटेज की मदद से पकड़ा गया आरोपी ।
• चोरी गया इलेक्ट्रानिक सामान कीमती करीबन 5,000/- रुपये का जप्त,01 आरोपी गिऱफतार ।
फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी भारत आटो इलेक्ट्रीक दुकान रसुलपुर मे है जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 23-24.03.2025 की मध्य रात्रि मे दुकान मे रखा इलेक्ट्रीक सामान चुरा लिया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औ.क्षैत्र पर अपराध क्रमांक 342/2025 धारा 334(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये नकबजनी करने वाले अज्ञात आरोपीयो की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल द्वारा नकबजनी करने वाले अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था । पुलिस टीम द्वारा आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे करीबन 50 से अधिक कैमरे को खंगाला गया जिससे आरोपी के स्पष्ट फुटेज प्राप्त हुये जिन्हे पुलिस कम्युनिटी व्हाट्सअप ग्रुप मे प्रसारित करने पर आरोपी सलमान व महिवाल उर्फ लाला निवासी रसुलपुर के नाम का खुलासा हुआ । आरोपी सलमान पिता अमजद शाह उम्र 20 साल निवासी रसुलपुर देवास को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । दिनांक 20.08.2025 को फरार आरोपी महिवाल उर्फ लाला पिता मोहम्मद नजीर पठान उम्र 35 साल निवासी गांधी ग्राम बल्डा खजराना जिला इन्दौर हाल मुकाम रसुलपुर देवास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया इलेक्ट्रॉनिक सामान कीमती करीबन 5,000/- रुपये का जप्त कर पुछताछ करते आरोपी द्वारा अन्य अपराधो मे भी चोरी करना स्वीकार किया है । आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।




