अपना शहरअपराधदेवास

पुलिस ने नकली चांदी के सिक्के गिरवी रख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

04 आरोपी गिरफ्तार,153 नकली चांदी के सिक्के जप्त

देवास – दिनांक 17.02.2026 को फरियादी अमरिश चौधरी पिता दिलीप सिंह चौधरी उम्र 48 वर्ष निवासी म.नं.137 महात्मा गांधी मार्ग देवास द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी “कंचन ज्वेलर्स” नाम से सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। फरियादी ने बताया कि मिर्जा बाखल देवास निवासी तोसिफ पिता अबरार खान जो रतलाम ज्वेलर्स देवास में कार्यरत था,पूर्व परिचित होने के कारण दिनांक 17.12.2025 को दोपहर लगभग 02:00 बजे उनकी दुकान पर आया और 50 चांदी के सिक्के गिरवी रखकर 55,000/- रुपये उधार लिए। परिचय होने के कारण फरियादी ने तत्काल सिक्कों की शुद्धता जांच नहीं की । बाद में जांच करने पर सभी 50 सिक्के नकली पाए गए। आरोपी द्वारा असली चांदी के सिक्के बताकर नकली सिक्के देकर 55,000/- रुपये की धोखाधड़ी करना पाया गया । उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 79/17.02.2026 धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। जिस पर  विशेष टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 153 नकली चांदी के सिक्के जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही का जा रही है ।

गिरफ्तारी आरोपी के नामः

तौसीफ उर्फ तनवीर पिता अबरार उम्र 22 साल निवासी मिर्जा बाखल देवास आमेर पिता समीर खान निवासी तराना जिला उज्जैन जमशेद ऊर्फ अयान पिता साकिर खान 22 साल निवासी मिर्जा बाखाल देवास शादाब पिता सादिक खान उम्र 24 साल मदर बढ़ तराना जिला उज्जैन

जप्त मश्रुकाः

  1. कुल 153 नकली चांदी के सिक्के जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button