
काले कपड़े पहनकर और ट्रंप का मुखौटा लगाकर किया प्रदर्शन
देवास। हाल ही में मोदी सरकार द्वारा तेल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से किए गए निवेदन और उसके बाद ट्रंप के इस बयान कि “हमने भारत को रूस से तेल लेने की छूट दे दी है”, को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर और अपने आप को रस्सियों से बांधकर विरोध जताया। साथ ही ट्रंप का मुखौटा लगाकर प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रयास गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री की स्थिति आज ऐसी हो गई है कि वे ट्रंप के सामने असहाय नजर आ रहे हैं। वहीं मनीष चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ट्रंप के सामने नतमस्तक कर दिया है। ऐसा प्रतीत होता है मानो देश फिर से विदेशी दबाव में आ गया हो। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ट्रंप के सामने झुके हैं, वह 150 करोड़ देशवासियों का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान “पीएम इस कॉम्प्रोमाइज्ड” और “नरेंद्र सरेंडर” जैसे नारों का भी उद्घोष किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इंडो-यूएस ट्रेड डील से देश का किसान पूरी तरह प्रभावित होगा और यह देशहित में नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की। प्रदर्शन के दौरान मोदी का मुखौटा पहने एक कांग्रेस नेता को प्रतीकात्मक रूप से यह कहते हुए दिखाया गया कि “मैं तुम्हें तेल लेने की अनुमति देता हूं।” इस अवसर पर कांग्रेस नेता




