अपना शहरअपराधदेवास

माताजी टेकरी पर हुई लूट की घटना का खुलासा,चार महिला आरोपी गिरफ्तार

वास– पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा चोरी/लूट की घटना में संलिप्त आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्दशित किया गया है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक  श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने माताजी टेकरी क्षेत्र में श्रद्धालु महिला के साथ हुई लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में फरियादिया ने दिनांक 25.03.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिवार के साथ माताजी टेकरी दर्शन हेतु आई थी। शाम करीब 07:30 बजे बड़ी माताजी मंदिर के पास एक महिला अपनी तीन अन्य महिला साथियों के साथ आई और फरियादिया के हाथ में रखे बैग को छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा झूमाझटकी कर फरियादिया को धक्का दिया गया तथा उसके बैग में रखा पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में नगदी राशि एवं चांदी के आभूषण रखे हुए थे। घटना के बाद फरियादिया एवं उसके परिजनों द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी महिला को पहचानकर पकड़ लिया गया, जिसके कब्जे से फरियादिया का पर्स, नगदी एवं आभूषण बरामद हुए। प्रकरण में थाना कोतवाली देवास में अपराध क्रमांक 160/25.03.2026 धारा 309(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य महिला आरोपी के साथ अन्य तीन महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपीगण:

  1. गायत्री पति महेन्द्र, उम्र 32 वर्ष, निवासी आनंद नगर वर्धा (हाल मुकाम नागपुर)
  2. सुलेना पिता आकाश राखड़े, उम्र 34 वर्ष, निवासी अशोक नगर वर्धा
  3. मंजु पति राहुल पाथरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी पिपरी, अशोक नगर वर्धा
  4. प्रीति पति रोहित लोंडे, उम्र 40 वर्ष, निवासी पिपरी, थाना कान्हन जिला नागपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button