अपना शहरदेवास

वादा खिलाफी रैली निकाल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

देवास। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा जितेन्द्र भदौरिया प्रदेश अध्यक्ष, विजय ठक्कर प्रदेश संयोजक जीतेन्द्र यदुवंशी, प्रदेश महामंत्री एवं भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में एक दिवसीय सामुहिक अवकाश रखा जाकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कलेक्टर कार्यालय में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि जिले के समस्त कर्मचारियों द्वारा वादा खिलाफी रैली निकाली और अपनी जायज मांगे रखी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत 20 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत लगभग 32 हजार कर्मचारी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू रूप से देते आ रहे हैं। कोरोना काल जैसी गंभीर महामारी में भी अपने परिवार एवं जीवन की परवाह किए बगैर सेवाएँ दी हैं। देवास में टीबी मुक्त अभियान को प्रदेश में टॉप लाया गया, इन्हीं सेवा-भाव को दृष्टिगत रखते हुए तत्कालीन माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 04.07.2023 को भोपाल में महापंचायत बुलाकर संविदा कर्मचारियों के लिए अनेक घोषणाएँ की थी। जिसके परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 23.07.2023 को संविदा कर्मचारियों के लिए एक नीति की सौगात दी गई, परन्तु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के द्वारा संविदा कर्मचारियों को दी गई सुविधाओं में कटौती की गई है। कर्मचारियों की मांग है कि कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन किया जाकर, नियमित किया जावे। पूर्व से दी जा रही सुविधाओं में ई. एल. एवं मेडिकल को पृथक कर दिया है। अनुबंध प्रथा को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया है। अप्रेजल जैसी कुरीति को यथावत रखा गया है। सेवा निवृत्ति की आयु में 65 वर्ष से घटाकर 62 वर्ष किया गया है। एन.पी.एस., ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा एवं डी.ए. की सुविधा से वंचित रखा गया है। शासन द्वारा समकक्षता (वेतन विसंगति) का निर्धारण गलत तरीके से किया गया है, जिसमें पुन: विचार कर संशोधन किया जावें। निष्कासित सपोर्ट स्टॉफ एवं मलेरिया एमपीडब्ल्यू की एनएचएम में वापसी की जाए। आगामी 5 दिन में मांगे पूरी नहीं होती हैतो 22.04.2025 से प्रदेश के समस्त 32,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन के दौरान जिला उपाध्यक्ष ज्योति अहिरे, मप्र कंस्ट्रक्शन महासंघ प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, धनंजय गायकवाड, राजू लोधी सहित बडी संख्या में भामसं पदाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के समस्त NHM कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button