
लूट की घटना का पर्दाफाश
देवास में विजय गंज मंडी रोड पर गुरुवार की शाम को एक कियोस्क संचालक के साथ लूट की घटना हो गयी थी। घटना गुरुवार शाम की है जब कियोस्क संचालक देवराज सिंह चावडा कलेक्शन के रुपए लेकर बाइक से जा रहे थे तभी दों बाइक सवार आये और रुपयों से भरा बेग छीन कर फरार हो गये। बेग में करीब 6 लाख़ रुपये थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुँची और cctv की फुटेज खंगाली जिसमें आरोपी कैद हो गये। पुलिस नें वाट्स अप ग्रुप की मदद से आरोपियों की पहचान करी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट किये हुए रुपयों में से करीब 3 लाख रुपये सहित एक मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल जप्त की है। पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
01. सचिन पिता कैलाश राठौर उम्र 20 वर्ष साल निवासी निवासी ग्राम टिगरिया सांचा थाना बैंक नोट प्रेस पोस्ट बांगर जिला देवास।
02. अरविन्द उर्फ नाना पिता सुरेश राठौर उम्र 20 साल निवासी म.न. 43 वार्ड न. 01 ग्राम टिगरिया सांचा थाना बीएनपी पोस्ट बांगर जिला देवास।




