अपराधदेवास

शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाकर कर्मचारी से मारपीट करने वाले आरोपी को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजली चोरी के प्रकरण में वसूली पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों से की मारपीट

    देवास- दिनांक 26.06.2025 को फरियादी अश्विन पिता बाबूलाल चावड़ा निवासी जमना विहार कॉलोनी देवास द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र में आकर रिपोर्ट दर्ज करावाई गई कि वे विद्युत विभाग के कर्मचारी हैं । वर्ष 2009 में बिजली चोरी के एक प्रकरण में आज़ाद पिता वजीर मंसूरी निवासी पाल नगर देवास पर जुर्माना लगाया गया था, जिसकी राशि जमा नहीं की गई थी । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जब कर्मचारी आज़ाद मंसूरी से वसूली के लिए पहुंचे, तब आज़ाद मंसूरी व उसके पुत्र इलियास मंसूरी ने गाली-गलौच कर मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की । साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी । रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 559/2025 धारा 296,324(4),132,121(1),351(3),3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया । प्रकरण में आरोपी आज़ाद मंसूरी को दिनांक 26.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया । सह-आरोपी इलियास मंसूरी फरार था जिसे दिनांक 07.07.2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button