
देवास में विधायक राजे के नेतृत्व में हुआ स्वागत
देवास। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का देवास आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक गायत्री राजे पवार (राजमाता) के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत समारोह में खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मेरा प्रयास रहेगा कि हर उस कार्यकर्ता को अवसर और सम्मान मिले जो योग्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया है, और वे भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। खंडेलवाल ने कहा, मुझे मेरी किसी व्यक्तिगत योग्यता के कारण नहीं, बल्कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में इस पद पर नियुक्त किया गया है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी नेतृत्व के मंच पर लाने का कार्य करती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाई है और पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस पर गर्व है। कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता हितानंद शर्मा, जीतू जिराती, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सुभाष शर्मा, मदनलाल कहार, ओम जोशी, भरत चौधरी, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, धर्मेन्द्र सिंह बैस, सुरेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, मनीष सोलंकी, फूलसिंह चावड़ा, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, हरिसिंह नेवरी, उमेश श्रीवास्तव सहित सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद, महिला मोर्चा कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।