
- “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत जनसहयोग से लगे कैमरो की मदद से हुआ खुलासा ।
- 04 मोटरसाईकल जप्त,अपचारी बालक सहित 01 आरोपी गिरफ्तार ।
देवास:- देवास जिले में लगातार हो रही मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा मिशन स्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में थाना कांटाफोड़ पर दिनांक 01.06.2025 को फरियादी दिलीप जाटव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पल्सर मोटरसाइकिल MP-41-ZE-1925 सरकारी अस्पताल कांटाफोड़ के सामने खड़ी थी जो कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई है । जिस पर थाना कांटाफोड़ पर अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया । गठित टीमों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये जाकर सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये गये । ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत घटनास्थल के CCTV फुटेज प्राप्त कर सोशल मीडिया पर साझा किए गए एवं मुखबिर तंत्र की सूचना पर आरोपी अपचारी बालक एवं आरोपी नीरज पिता गणेश बोहरा उम्र 22 वर्ष को इंदौर से गिरफ्तार कर विसतृत पूछताछ करते आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया । पूछताछ मे आरोपी नीरज ने बताया कि उसके द्वारा कुल 03 मोटरसाइकिल जिला इंदौर से चोरी की गई है एवं मोबाइल चोरी कर बेचने की बात भी स्वीकार की गई है । आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कुल 04 मोटर साइकिल जप्त की गई कीमती लगभग 3.50 लाख रूपये । पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी अपचारी बालक को सुधार गृह उज्जैन भेजा गया एवं आरोपी नीरज को जेल भेजा गया ।
जप्तशुदा सामग्री :-04 मोटरसाईकल( एचएफ डीलक्स,स्प्लेंडर प्लस) कुल अनुमानित कीमत ₹3.50 लाख की जप्त की गई ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम:-
- नीरज पिता गणेश बोहरा उम्र 22 वर्ष निवासी सलामतपुरा
- अपचारी बालक




