अपना शहरअपराधदेवासप्रशासनिक

देवास के रेवाबाग में आबकारी विभाग की कार्रवाई 07 पेटी देशी मदिरा जब्त

देवास,  कलेक्टर  ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा देवास के रेवाबाग में कार्रवाई की 07 पेटी देशी मदिरा जब्त की।
जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया ने बताया कि आबकारी विभाग देवास द्वारा शुक्रवार को वृत्त देवास (अ) में मुखबिर से सूचना के आधार पर रेवाबाग में कार्रवाई की, जिसमें 04 पेटी देशी मदिरा मसाला एवं 03 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 63 बल्क लीटर मदिरा बरामद की। विभाग द्वारा मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 33400 रुपये है। आरोपी मौके से फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जयसवाल, सुरेंद्र वर्षी, निहाल खत्री, आशीष गुप्ता, निकिता परमार सम्मिलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button