अपना शहरअपराधदेवास

रैलियों एवं जुलूसों में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय संगठीत गिरोह का पर्दाफाश


सार्वजनिक रैलियों एवं जुलूसों में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय संगठीत गिरोह का पर्दाफाश, 05 आरोपी एवं एक विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, करीबन 1 लाख 15 हजार रुपये का मश्रुका बरामद


देवास- सार्वजनिक रैलियों, जुलूसों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ का लाभ उठाकर लोगों के मोबाइल फोन, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी किए जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक महोदय पुनीत गेहलोद के निर्देशन,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह वर्धमान एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक  सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक  नरेन्द्र अम्करे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर दिनांक 04.08.2026 को रामघाट, उज्जैन से, भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

  1. कालीचरण पिता कन्हैयालाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी बलिता रोड, बापूनगर, थाना कुन्हाड़ी गिरधरपुरा, कोटा (राजस्थान)।
  2. शिवा पिता कन्हैयालाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी पत्थर मंडी, बलिता रोड, थाना कुन्हाड़ी गिरधरपुरा, कोटा (राजस्थान)।
  3. अर्जुन पिता कालिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी बलिता रोड, बापूनगर, थाना कुन्हाड़ी गिरधरपुरा, कोटा (राजस्थान)।
  4. राजेन्द्र उर्फ राजेन्दर पिता जीवनलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी बापू बस्ती, बलिता रोड, थाना कुन्हाड़ी गिरधरपुरा, कोटा (राजस्थान)।
  5. देवेन्द्र पिता किशोर उर्फ किशोरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी बलिता रोड, बापूनगर, थाना कुन्हाड़ी गिरधरपुरा, कोटा (राजस्थान)।
  6. एक विधि-विरुद्ध बालक।
    आरोपियों के कब्जे से थाना औद्योगिक क्षेत्र, देवास के अपराध क्रमांक 605/2026, धारा 303(2), 111(4) बी.एन.एस. एवं धारा 35(1)(2), 106 बी.एन.एस.एस. के प्रकरण में चोरी की गई नगदी में से ₹15,000 नगद राशि तथा पाँच अत्याधुनिक एंड्रॉयड एवं आईफोन मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,15,000 है, बरामद किए गए।
    प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि उक्त गिरोह मूलतः कोटा (राजस्थान) का निवासी है, जो संगठित रूप से देवास एवं आसपास के विभिन्न जिलों में आयोजित सार्वजनिक रैलियों, धार्मिक आयोजनों एवं भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में सक्रिय रहकर भीड़ का लाभ उठाकर लोगों के मोबाइल फोन एवं नकदी चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था तथा घटना के तुरंत बाद अन्य स्थानों के लिए रवाना हो जाता था। आरोपियों से अन्य जिलों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।
    सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। आरोपियों से अन्य जिलों एवं राज्यों में की गई चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशा है कि पूछताछ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने तथा अतिरिक्त चोरी का माल बरामद होने की संभावना है।
    देवास पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं संपत्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक आयोजनों में अपराधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। नागरिकों से भी अपील की जाती है कि ऐसे आयोजनों के दौरान अपने मोबाइल, पर्स एवं अन्य कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस अधिकारी अथवा डायल-112 पर दें।
    सराहनीय कार्य– उक्त सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक नरेन्द्र अम्करे, इंचार्ज थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास, प्र.आर.749 शैलेन्द्र राणा, प्र.आर.306 किशोर जाटवा, आर.900 अजय जाट, आर.361 नरेन्द्र सिरसाम, सैनिक 61 तेजसिंह मण्डलोई थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास तथा प्र.आर. सचिन चौहान सायबर सेल देवास की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button