अपना शहरअपराध

देवास पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय ठग को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत जनसहयोग से लगे सीसीटीव्ही कैमरों मे कैद हुआ आरोपी
राजस्थान,मध्यप्रदेश के देवास,आगर मालवा,शाजापुर,हरदा मे की चोरी की वारदात
01 आरोपी गिरफ्तार
लगभग₹ 1.5 लाख का मश्रुका जप्त

संक्षिप्‍त विवरण:- दिनांक 12.03.2025 को फरियादी रमेशचंद्र राठौर निवासी सतवास ने थाना सतवास में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी फर्नीचर की दुकान पर सौरभ जैन नामक व्यक्ति आया एवं पहचान बढ़ाकर विश्वास में लेकर विभिन्न फर्नीचर सामग्रियाँ खरीदकर ले गया एवं भुगतान के लिए एक्सिस बैंक कन्नौद का एक चेक दिया जो बाद में बाउंस हो गया । जिस पर से तत्काल थाना प्रभारी सतवास मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुँचे एवं घटनास्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया एवं उक्त घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सतवास में अपराध क्र.146/25 धारा 318(4) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी एवं चोरी गया मश्रुका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया ।जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद  आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सतवास  बी.डी.बीरा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सीसीटीव्ही कैमरा चेक किये गये। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत देवास पुलिस द्वारा जनसहयोग से लगाये जा रहे सीसीटीव्ही फुटेज मे आरोपी द्वारा घटना कारित करना केद हुआ । आरोपी की तलाश आसपास क्षेत्र मे करते आरोपी एक स्कूटी पर क्षेत्र मे घूमता देखा गया जिसका पीछा करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा हाटपिप्लिया देवास में ₹26,000 की ठगी,सुनैल जिला झालावाड़ राजस्थान में ₹ 83,000 की ठगी,सोयतकलां जिला आगर मालवा में ₹1,00,000 की एवं टिमरनी हरदा,अकोदिया शाजापुर मे भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जकर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया ।

जप्त सामग्रीः– 01 दो पहिया वाहन(स्कूटी) सहित कुल ₹ 1,50,000 रुपये का मश्रुका जप्त ।

तरीका वारदात – आरोपी प्रत्येक स्थान पर ठगी से पूर्व उसी क्षेत्र का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर स्थानीय लोगों को दिखाकर दुकान किराए पर लेकर ठगी करता था ।

गिरफ्तार आरोपी के नाम :-
01.सौरभ जैन पिता रामचंद्र जैन उम्र 44 साल निवासी स्कीम नंबर 114 विजयनगर इंदौर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button