
देवास-01 लाख का मंगलसूत्र लेकर फरार हुए बदमाश। महिला गयी थी मन्दिर दर्शन करने। 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। कैलादेवी रोड़ की घटना। 15 दिन में पुलिस ने किया गिरफ्तार। सभी आरोपी इंदौर के निवासी।
15 अप्रैल की रात 8:00 बजे थाना सिविल लाइन में मिश्रीलाल नगर स्थित केला देवी रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने एक महिला के गले सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। जिसका प्रकरण थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 189/2025 धारा 304 ( 2 ) बीएनएस के अपराध में पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ओर तकनीकी साक्ष्य की मदद से चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की। जिसपर आरोपियों ने स्नेचिंग की घटना स्वीकारी है। गिरफ्तार आरोपियों में युवराज रघुवंशी, हर्ष निगम, शिव करोले सभी निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन ओर लुटा गया मश्रुका पुलिस ने जप्त किया है..!
महिला ने बताया कि, 8:30 के लगभग की बात है तब मैं मेरी पोती को मंदिर से लेकर आ रही थी। दो बाइक सवार आये उन्होंने मेरे गले से मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। मैंने शोर मचाया पर गली में कोई नही था उन्हें ढूंढने की कोशिश की पर नही मिले। मैं मंदिर से घर जा रही थी । 1 लाख के लगभग का मंगलसूत्र था। घटना मेरे घर से कुछ दूरी पर ही हुई।