
मारपीट कर शांति भंग करने वाले आरोपी को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार
बच्चे को स्कूल से निकालने पर नाराज युवक डण्डा लेकर प्रिंसिपल के घर मे घुसा तथा मारपीट की।
संक्षिप्त विवरण – पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा दबंगाई कर मारपीट करने वाले आरोपियो कि शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिये गये है । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल द्वारा दबंगाई कर मारपीट करने वाले आरोपियो कि गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित किया गया था । दिनांक 29.08.2025 को फरियादीया ने रिपोर्ट किया कि मै झंवर इंटरनेशनल स्कुल क्षिप्रा इंदौर में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ हूँ । दिनांक 28.08.2025 के शाम 05.30 बजे की बात है प्रेम दुबे निवासी क्षिप्रा का मेरे घर गंगानगर के मेन गेट के दरवाजे के उपर की गेप मे से लकड़ी का डण्डा लेकर घर के आंगन मे कुद कर आया और बोला की तेरे कारण मेरी बच्ची को स्कुल से निकाल दिया है । मै व मेरे पति बोलने गये तो हमारे साथ गाली गलौच कर थापड मुक्की एवं डण्डे से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी । फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षैत्र देवास पर अप.क्र. 805/2025 धारा 296,115(2),351(3),331(5) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये दबंगाई कर मारपीट करने वाले उक्त आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन कर रवाना किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना व तकनीकी आधार पर दिनांक 29.08.2025 को आरोपी प्रेम पिता कामता प्रसाद दुबे उम्र 44 साल निवासी बरलाई रोड क्षिप्रा इंदौर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।




