
पहलगाम में हुए कायराना आंतकवादी हमले का आक्रोश पूरे देश मे सुलग रहा है। देवास में संस्था धर्मपथ ने तहसील चौराहे पर पहलगांम में हुए आतंकवादी हमले का विरोध करते हुए तहसील चौराहे पर पाकिस्तान एव आतंकवाद का पुतला जलाया एव जमकर नारेबाजी की। संस्था के अध्यक्ष वासुदेव परमार ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह निर्दोष हिन्दू लोगो की उनका धर्म पूछकर नृशंस हत्या की गई है। यह अत्यंत ह्रदय विदारक है। संस्था धर्मपथ इसका कड़ा विरोध करती है। यह हमला केवल व्यक्तियों पर नहीं बल्कि हमारी संस्कृति व आस्था और मानवता पर किया गया है
