
आरोपी के कब्जे से तांबे व लोहे का सामान कुल 30 किलो किया गया बरामद
CCTV कैमरा में कैद हुआ आरोपी,तराना जिला उज्जैन से किया गया गिरफ्तार
देवास दिनांक 20.08.2025 को थाना सिविल लाईन पर फरियादी ने अपने खेत से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया देने की रिपोर्ट दर्ज करवाई । सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी सिविल लाईन मय फोर्स के घटना स्थल पहुँचे एवं घटना का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर उक्त घटना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । रिपोर्ट पर से थाना सिविल लाईन पर अपराध क्रमांक 435/2025 धारा 331(4),305(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा गया मश्रुका बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी सिविल लाईन हितेश पाटिल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आस-पास के CCTV फुटेज चैक किये गये जिसमें आरोपी के द्वारा घटना कारित कर भागना कैद हुआ । विश्वसनीय मुखबिर से सूचना पर से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया । आरोपी के कब्जे से चोरी गया मश्रुका बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
जप्त मशरूकाः तांबे के जले हुए तार के 8 बंडल,लोहे की 3 रॉड,1 संडासी,7 लोहे के कब्जे,अन्य लोहे का कबाड़ समान,कुल वज़न लगभग 30 किलो कीमत लगभग ₹ 25,000/- का मश्रुका जप्त ।
आरोपी का विवरणः
01.बलराम उर्फ बालू पिता रमेश पवांर उम्र 22 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी तराना जिला उज्जैन ।




