देवास

पुलिस ने अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल,थिनर आदि का भंडारण एवं क्रय-विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही

01 आरोपी गिरफ्तार,01 डीजल टैंकर, 1000 लीटर थिनर, 400 लीटर डीजल एवं अन्य उपकरण मोटर पंप कुल मश्रुका 50 लाख रुपए का जप्त

देवास- पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा अवैध कारोबार करने वाले एवं आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । दिनांक 09.02.2026 को थाना प्रभारी कमलापुर को मुखबीर सूचना मिली कि बड़ी चौराहे के पास रोड किनारे स्थित जितेंद्र पटेल के बाडे में बने पक्के कमरे में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल आदि का भारी मात्रा में भंडारण कर क्रय-विक्रय किया जा रहा है ।  मुखबीर सूचना के आधार पर तत्काल जितेंद्र पटेल के बाड़े पर तस्दीक करते एक डीजल टैंकर क्रमांक एमपी09GG5698 मिला जिससे डीजल निकाला जा रहा था, मौके पर पंचानो के समक्ष कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेंद्र पिता रमेश परमार निवासी ग्राम अरंडिया इंदौर एवं आरोपी जितेंद्र पटेल से मौके पर मिले मश्रुका डीजल व थिनर से भरे ड्रमो एवं अन्य सामग्री के संबंध में पूछताछ करते कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तथा आरोपी जितेंद्र पटेल कागज लाने का बहाना बनाकर घटनास्थल से फरार हो गया था । उक्त दोनों आरोपियों द्वारा अवैध रूप से डीजल व थिनर का अवैध भंडारण कर क्रय-विक्रय का व्यापार करना पाया गया । आरोपियों के विरुद्ध थाना कमलापुर पर अपराध क्रमांक 45/2026 धारा-3/7 इसी एक्ट,287BNS के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी जितेंद्र परमार को न्यायालय बागली में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

जप्त मश्रुका:-
01-एक डीजल टेंकरक्र.MP-09-GG-5698
02-डीजल से भरे दो ड्रम 400 लीटर
03-थिनर से भरे पांच ड्रम 1000 लीटर
04-अन्य उपकरण मोटर पंप डीजल नापने वाले यंत्र, डीजल निकालने के यंत्र,कुल कीमती 50 लाख रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button