अपना शहरदेवास

कलेक्टर ने शिवरात्रि पर्व को देखते हुए बिलावली महादेव मंदिर में की जा रही व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण


सुरक्षा, पर्याप्त रोशनी, पानी, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए


देवास  कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शिवरात्रि पर्व को देखते हुए बिलावली महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से बिलावली महादेव मंदिर में की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने पर्याप्त रोशनी, पानी, बैरिकेडिंग और पार्किंग की व्यवस्था,भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, ऐम्‍बूलेंस, फायर ब्रिगेड सहित अन्‍य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

बिलावली मंदिर के ‍निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्‍त दलीप कुमार, अपर कलेक्‍टर  शोभाराम सोलंकी, एएसपी  जयवीर सिंह भदौरिया, एएसपी ट्रॉफिक  एचएन बाथम, एसडीएम देवास  अभिषेक शर्मा, तहसीलदार  सपना शर्मा, नगर‍ निगम एवं लोक निर्माण विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग सहित अन्‍य विभागों के अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी शिवरात्रि पर्व पर दर्शनार्थियों को सुगमता से दर्शन हों। इसको ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्थाएं कर ली जाएं। ट्रॉफिक व्‍यवस्‍था सुचारू रूप से चले इसलिए सर्विस रोड़ पर दुकाने नहीं लगाने दें, सभी दुकाने परिसर में ही लगाई जाये। सभी व्‍यवस्‍थाएं सुचारू रूप से बनी रहे इसके लिए मंदीर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये और कंट्रोल रूम भी बनाये। उन्‍होंने निर्देश दिये कि मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग कर ली जाएं, जिससे दर्शनार्थी आसानी से दर्शन कर सकें। इसके साथ जो भी आवश्यक व्यवस्थाएं हैं उन्हें समय रहते पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button