अपना शहरअपराधदेवास

7 शातिर चोरों का संगठित गिरोह, 4 महिला 3 पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास से दिल्ली तक … त्रिनेत्रम की पैनी नज़र

7 शातिर चोरों का संगठित गिरोह, 4 महिला 3 पुरुष
तमिलनाडू के निवासी, दिल्ली से संचालित
जून माह के 15 दिन , आगरा-ग्वालियर-शिवपुरी-जबलपुर में 8 वारदातें
देवास में की 9वीं घटना, तीन दिन में सभी 7 गिरफ्तार, सभी 9 वारदातों की सभी 9 गोल्ड चैन जब्त
लक्ज़री कार में आते, महिलाओं को साथ में रखते
कथा , प्रवचन आदि धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी मिली मोबाइल फ़ोन में
महिला श्रद्धालुओं को बनाते थे निशाना
देवास में वारदात के बाद 500 मीटर पैदल चले , उसके बाद ऑटो में बैठकर 2 किमी दूर हाईवे तक गए , हाईवे से अपनी लक्ज़री कार में बैठ कर फरार हुवे , त्रिनेत्रम नेटवर्क ने खंगाला पूरा रूट
भोपाल में करने वाले थे आगे की वारदातें , देवास पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार
लक्सरी कार , महंगे स्मार्ट फ़ोन सहित 156 ग्राम की 9 गोल्ड चैन कुल कीमत 50 लाख की संपत्ति जब्त

देवास- दिनांक 11.06.2026 को फरियादिया सरोज पति नरेन्द्र अग्रवाल, उम्र 60 वर्ष निवासी राधागंज देवास द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.06.2026 को मण्डी व्यापारी एसोसिएशन धर्मशाला ए.बी. रोड देवास में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिला द्वारा उनके गले से लगभग ₹3,50,000 मूल्य की सोने की चैन एवं पेंडल चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 386/2026 धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

तरीका वारदात (Modus Operandi):- गिरोह की महिला सदस्य धार्मिक आयोजनों, भागवत कथा, प्रवचन, मेले, शोभायात्रा एवं अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालु बनकर शामिल होती थीं। शामिल होने के दौरान अपनी कार को दूर रखकर कार्यक्रमों में पैदल या ऑटो के माध्यम से जाती थी । आरती, प्रसाद वितरण एवं भीड़भाड़ के दौरान महिलाओं श्रद्धालुओं के निकट पहुंचकर बड़ी सफाई से उनके गले से सोने की चैन निकाल लेती थीं। घटना के तुरंत बाद आरोपी अलग-अलग दिशाओं में निकल जाते थे जिससे किसी को संदेह न हो। गिरोह के पुरुष सदस्य निगरानी, परिवहन एवं चोरी के माल को ठिकाने लगाने का कार्य करते थे।

खुलासा हुई वारदातेः
क्रमांक दिनांक स्थान चोरी गई चैन
1 03.06.2026 आगरा (उ.प्र.) 02
2 04.06.2026 ग्वालियर 02
3 06.06.2026 शिवपुरी 02
4 08.06.2026 भेड़ाघाट, जबलपुर 02
5 10.06.2026 देवास 01

कुल 09 सोने की चैन (कुल वजन लगभग 156 ग्राम) कीमत लगभग ₹ 26 लाख जप्त

आगामी वारदातों की योजना का खुलासाः- आरोपियों के कब्जे से प्राप्त मोबाइल फोन की तकनीकी जांच के दौरान विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह इन आयोजनों में पहुंचकर भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी करने की योजना बना रहा था। आरोपियों के मोबाइल से प्राप्त संभावित टारगेट कार्यक्रमों का विवरण निम्नानुसार है –

“आरोपियों के मोबाइल से बरामद डेटा से स्पष्ट हुआ कि गिरोह की देशभर में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों को चिन्हित कर महिलाओं के सोने के आभूषणों को निशाना बनाने की योजना थी ।”
उक्त सूची के आधार पर संबंधित राज्यों की पुलिस को आवश्यक जानकारी साझा की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों की इन आयोजनों में पूर्व अथवा वर्तमान में कोई संलिप्तता रही है अथवा नहीं।

गिरफ्तार आरोपीः

  1. जया पत्नी शिवराज, उम्र 55 वर्ष, निवासी मदनगीर, दक्षिण दिल्ली (मुख्य सरगना)
  2. ज्योति पत्नी सागर मानकर, उम्र 30 वर्ष, दक्षिण दिल्ली
  3. मग्मा पत्नी चंगा, उम्र 40 वर्ष, दक्षिण दिल्ली
  4. देवी पत्नी रवि, उम्र 40 वर्ष, दक्षिण दिल्ली
  5. देवेंद्र पिता प्रकाश मुगम, उम्र 40 वर्ष, दक्षिण दिल्ली
  6. रवि पिता राजा, उम्र 36 वर्ष, दक्षिण दिल्ली
  7. राहुल पिता नाजिया, उम्र 30 वर्ष, दक्षिण दिल्ली

उक्त सभी आरोपी मूलतः तमिलनाडु के निवासी हैं तथा लंबे समय से दिल्ली में निवासरत हैं।

आपराधिक रिकॉर्डः

दिल्ली , मुंबई, हरियाणा में कुल 6 अन्य चोरी एवं लूट के अपराध ।

जप्त मश्रुकाः

  • चोरी गई सोने की चैनें कुल 09,कुल वजन लगभग 156 ग्राम सोना कीमत लगभग ₹ 26 लाख ।
  • घटना में प्रय़ुक्त कार TATA HEXA कीमत लगभग ₹ 20 लाख ।
  • वारदात में प्रयुक्त 06 मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹ 4 लाख।
  • ₹ 3500/- नगद ।
    कुल ₹ 50 लाख का मश्रुका जप्त ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button