अपना शहरदेवास

निर्माणाधीन रसूलपुर ब्रिज क्षेत्र का अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

  • एसडीएम देवास, सीएसपी देवास, यातायात पुलिस, थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस, एनएचएआई एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने किया संयुक्त भ्रमण।
  • निर्माणाधीन ब्रिज के आसपास यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
  • वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील।

देवास- निर्माणाधीन रसूलपुर ब्रिज क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीएम देवास, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) देवास, यातायात पुलिस टीम, थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी, एनएचएआई टीम एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य के कारण संभावित यातायात दबाव, वैकल्पिक मार्गों, संकेतक बोर्डों की व्यवस्था, सुरक्षा उपायों तथा यातायात संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्माणाधीन क्षेत्र से गुजरते समय वाहन की गति नियंत्रित रखें, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें।

साथ ही किसी भी प्रकार की यातायात बाधा अथवा ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होने पर तत्काल डायल-112 अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7049125083 पर संपर्क कर सूचना प्रदान करें, जिससे समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

देवास पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के साथ सतत समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button