
देवास। देवास जिले के लिए गौरव की बात है कि महाराष्ट्र के नाशिक में 25 से 28 जून 2026 तक आयोजित होने वाली जूनियर तथा मेघालय के शिलांग में 6 से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश और देवास जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख एवं सचिव अभय श्रीवास ने बताया कि नाशिक में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए देवास जिले से श्रेयश पटेरिया, बानी सोमानी, ग्रहिता वर्मा, विराज श्रीवास, अनय मौर्य, यार्निका वर्मा, अर्शी सोमानी, प्रतिज्ञा अग्रवाल, वैष्णवी झाला, आरोही श्रीवास, हर्षिल पटेरिया, वैष्णवी सूर्यवंशी एवं मीत प्रजापति का चयन किया गया है। टीम के कोच के रूप में आयुष पटेल एवं खुशी कौशल खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, शिलांग (मेघालय) में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के लिए भूमिका जैन, दिशा रेड्डी, लक्ष्मी मालवीय, जागृति योगी, महिमा पटेल, जैनब खान, जाह्नवी सरकार, प्रांजल बुडानिया, हर्ष जायसवाल, अंशु पटेल एवं ऋषभ जायसवाल का चयन हुआ है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार देवास खेल विभाग के समन्वयक अधिकारी जावेद पठान एवं प्राचार्य अशोक साहू द्वारा चयनित खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान किए गए। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देवास जिले एवं मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें। अतिथियों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देवास के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।
