
बैठक में कलेक्टर सिंह ने जिले में वर्षाकाल को देखते हुए मुख्य मार्गों पर गोवंश प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए हैं कि बरसात के मौसम में किसी भी मुख्य मार्ग पर गोवंश नहीं बैठना चाहिए। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि नालों में बाढ़ की स्थिति होने पर रपटों/पुलियाओं पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेड्स लगाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के बाद भी सोनकच्छ क्षेत्र में बैरिकेटिंग कार्य में लापरवाही की गई, जिस पर कलेक्टर सिंह ने तहसीलदार सोनकच्छ को बैरिकेडिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं




