
देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया ने बताया कि आबकारी विभाग के दल द्वारा गत दिवस देवास शहर के अंबेडकर नगर, प्रताप नगर,संत रविदास नगर में गश्त कर संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग एवं दबिश कार्यवाही की गई। कार्रवाई में 30 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा एवं 800 किलो महुआ लाहन जप्त किया लाहन से सैंपल लेकर मौके पर लाहन विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में 02 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया,जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 98000 रुपये है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजश्री खन्ना, अरविंद सिंह सोलंकी, दीपक धुरिया आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक टटवाडे, सुरेन्द्र वर्शी, बालकृष्ण जायसवाल आबकारी आरक्षक निहाल खत्री, सविता शामिल थे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।