अपना शहरअपराधदेवास

आबकारी विभाग ने सोनकच्‍छ में कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया


देवास, देवास जिले में कलेक्टऋतुराज सिंह निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल द्वारा कराडिया फाटा सोनकच्छ में चीकू ढाबे पर कार्यवाही कर 07 बाटल विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं 329 पाव देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 64.4 बल्क लीटर देशी-विदेशी मदिरा बरामद की गई। कार्यवाही में मौके से ढाबे संचालक को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 31 हजार 580 रुपये है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार, आबकारी आरक्षक अरविंद जिनवाल, निकिता परमार, सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल चौहान, अनिल अकोड़िया शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button