अपना शहर

अमृत नगर में गैस की टंकी में लगी आग पांच लोग झुलसे

देवास –
बीती रात अमृत नगर में एक घर में गैस की टंकी में आग लग गयी, जिसमें 5 लोग झुलस गए। घायलों में एक महिला, एक बच्चा व अन्य 3 पुरूष शामिल है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से 2 गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया है। सभी अमृत नगर के निवासी है और जायसवाल परिवार के लोग है। अमृत नगर वार्ड क्रमांक 22 में स्थित है। आग की सूचना पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझा ली गयी। बाकी बचे 3 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। आगजनी में घायल सुरेशचंद्र जायसवाल 32 वर्ष, कन्हैयालाल जायसवाल 65 वर्ष, शकुंतला जायसवाल 55 वर्ष, पंकज जायसवाल 38 वर्ष, कान्हा जायसवाल 13 वर्ष, सभी निवासी अमृत नगर के है।


क्षेत्रीय पार्षद रूपेश वर्मा ने बताया कि, घरेलू गैस की टंकी में आग लगने से 5 लोग झुलस गए। 6 लोग अंदर थे, जिनमें एक व्यक्ति समय रहते बाहर आगया था। और 5 झुलस गए। जिला अस्पताल लेकर आये है।
हालांकि अब 3 लोग अब सुरक्षित है 2 गम्भीर घायलों को इंदौर रैफर किया है। जो 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए है।
सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया आगजनी की घटना हुई थी। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। घायलों को जिला अस्पताल लेकर आये है। बाकी 2 लोगों को इंदौर रैफर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button