अपना शहरअपराधदेवास

अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 05 प्रकरण दर्ज किये


देवास  कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में आबकारी विभाग द्वारा देवास में कार्यवाही कर 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 1200 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया। कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए,जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 22 हजार रुपये है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, राज खन्ना, योगेंद्र सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सुरेंद्र वर्षी, दीपक तटवाड़े शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button