देवासराजनीती

समर्पण निधि, स्थापना दिवस, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हुई भाजपा की बैठक

समर्पण निधि, स्थापना दिवस, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हुई भाजपा की बैठक
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने पदाधिकारियों को किया संबोधित
देवास। गुरुवार को समर्पण निधि, स्थापना दिवस, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भाजपा की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने हितानंद शर्मा सहित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एक करोड़ रुपए समर्पण निधि का लक्ष्य था, जो पूर्ण करते हुए करीब 80 लाख रुपए पूर्ण हो चुके हैं। जो अपना लक्ष्य पूरा कर चुके हैं उन्हें बधाई तथा जो अभी पीछे रह गए हैं, वे अपना लक्ष्य शीघ्र पूर्ण कर समर्पण निधि कार्यालय में जमा कराएं। साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन, स्थापना दिवस, मन की बात कार्यक्रम के संदर्भ में भी उपस्थितजनों को विस्तृत जानकारी दी। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा उज्जैन संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने स्मरण सुनाते हुए कहा कि जब हम मण्डल अध्यक्ष थे, तब पार्टी की 10-10 रुपए की रसीद काटकर हजार रुपए इकट्ठा करने में हम लोगों को पसीना आ जाता था। आज की भाजपा के आप मंडल अध्यक्ष 4-4 लाख रुपए का लक्ष्य पूरा कर रहे हैं। इसके पीछे वजह यह है कि सभी प्रमुख पदों पर भाजपा के कार्यकर्ता विराजमान हैं। पंच से लेकर पालिर्यामेंट तक हमारी पार्टी के लोग बैठे हैं। वहीं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने मंडल का शीघ्र गठन करें। आगामी दिनों में मंडलों का गठन किया जाना है। उसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाए, जिसमें एससी, एसटी, महिला कार्यकर्ता, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को दायित्व उनकी ऊर्जा अनुसार मिले, इसका भी ध्यान मंडल अध्यक्ष रखें। एक करोड़ रुपए के समर्पण निधि के लक्ष्य की भी पूर्ति होने वाली है, इसके लिए आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष व जिम्मेदार पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। शर्मा ने कहा कि आगामी कार्यक्रम गुड़ी पड़वा, अंबेडकर जयंती, मन की बात कार्यक्रम तथा संगठनात्मक कार्य को सभी जिला स्तर, मंडल तथा बूथ स्तर पर आयोजित करें। हितानंद ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा संभाग प्रभारी जीतू जिराती, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक गायत्री राजे पवार, विधायक मुरली भंवरा, जिपं अध्यक्ष  लीला भेरूलाल अटारिया, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, महेश दुबे, सुरेश आर्य, सभापति रवि जैन, मनीष सोलंकी सहित भाजपा पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button