
देवास इंदौर से भोपाल जा रही कर पलटी भोपाल रोड पर सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नई कार खरीदने जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो दौलतपुर और सेमलीबारी के बीच हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में इंदौर निवासी 38 वर्षीय मयूरेश गर्ग और सेंधवा निवासी 51 वर्षीय संगीता अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिलाओं और बच्चों सहित करीब 10 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




