अपना शहरअपराधइंदौरउज्जैनदेवास

ड्रग की तस्करी करने वालों पर एनडीपीएस के अंतर्गत जिले में पहली बार करवाई

ड्रग तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध देवास पुलिस की PIT एनडीपीएस के तहत प्रभावी कार्यवाही
दो आदतन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, PIT NDPS के अंतर्गत जिले में पहली बार ड्रग तस्करों पर हुई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक देवास एवं कलेक्टर देवास के प्रतिवेदन पर संभाग आयुक्त उज्जैन आशीष सिंह द्वारा जारी किए गए निरोधात्मक आदेश

देवास पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में PIT-NDPS अधिनियम के तहत जिले के दो आदतन ड्रग पेडलर्स के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक एवं निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। संभाग आयुक्त  उज्जैन  आशीष सिंह द्वारा जारी आदेशों के पालन में कोतवाली एवं खातेगाँव पुलिस ने दो आदतन नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर निरुद्ध कराया है ।

मुख्य कार्यवाही
🔹 रामकिशोर जाट (खातेगाँव)
वर्ष 2001 से मादक पदार्थ एवं मारपीट संबंधी अपराधों में संलिप्त। कुल 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज। 01 वर्ष एवं 01 लाख रुपये की प्रतिभूति राशि से बाउंड ओवर किया गया। जिलाबदर प्रकरण भी प्रचलित

🔹 राजू उर्फ राजकुमार (कोतवाली)
मादक पदार्थ एवं मारपीट संबंधी अपराधों में संलिप्त। कुल 05 प्रकरण दर्ज। 01 वर्ष एवं 01 लाख रुपये की प्रतिभूति राशि से बाउंड ओवर तथा जिलाबदर आदेश प्रभावशील

🔹 आशुतोष उर्फ बबलु जोशी (खातेगाँव)
वर्ष 2008 से मादक पदार्थ तस्करी संबंधी अपराधों में संलिप्त। कुल 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज। 01 वर्ष एवं 01 लाख रुपये की प्रतिभूति राशि से बाउंड ओवर किया गया। जिलाबदर प्रकरण भी प्रचलित

🔹 दिनेश जाट (खातेगाँव)
ब्राउन शुगर तस्करी, चोरी, मारपीट एवं अन्य अपराधों में संलिप्त आदतन अपराधी। कुल 07 प्रकरण दर्ज। 01 वर्ष एवं 01 लाख रुपये की प्रतिभूति राशि से बाउंड ओवर तथा जिलाबदर आदेश प्रभावशील

🔹 हनीफ खाँ (कन्नौद)
NDPS एक्ट, जहरीली शराब, हथियार तस्करी एवं मारपीट सहित कुल 09 प्रकरण दर्ज। पूर्व में बाउंड ओवर किए जाने के बावजूद आपराधिक गतिविधियों से बाज नहीं आया। पुलिस अधीक्षक देवास एवं जिला दण्डाधिकारी के प्रतिवेदन पर आयुक्त उज्जैन संभाग द्वारा PIT-NDPS अधिनियम 1988 की धारा 3(1) के अंतर्गत 01 वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध करने का आदेश जारी किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया गया।

देवास पुलिस नशा तस्करों एवं ड्रग पेडलर्स के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” पर कार्य कर रही है। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि आदतन अपराधियों के विरुद्ध PIT-NDPS, जिलाबदर, बाउंड ओवर एवं अन्य कठोर वैधानिक प्रावधानों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व 03 आरोपी आज दिनांक को 02 आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर अब तक कुल 05 PIT-NDPS के तहत गिरफ्तारी हो चुकी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button