अपना शहरदेवास

सिंदूर का बदला, तिरंगे का जलवा, देशभक्ति में डूबा देवास


उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री, विधायकों सहित बड़ी संख्या में देशभक्त तिरंगा यात्रा में शामिल हुए


देवास। शनिवार शाम देवास में राष्ट्रीय सुरक्षा के समर्थन में नागरिक   विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में भूतपूर्व सैनिक, बोहरा समाज, सिख समाज, विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। यहां मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक  गायत्रीराजे पवार, विधायक आशीष शर्मा, विधायक मनोज चौधरी, विधायक राजेश सोनकर, मुरली भंवरा, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिपं अध्यक्ष लीला अटारिया, राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव आदि ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात यात्रा प्रारंभ हुई। ऑपरेशन ‘‘सिंदूर’’ की सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने पाकिस्तान में दाखिल होकर दुश्मनों को नेस्तानाबूत किया। भारतीय सेना के शौय, पराक्रम और अदम्य साहस पर संपूण देश को गर्व है। अपने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हर भारतीय अपना सर्वस्व बलिदान कर सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के सामने हमारी सेनाओं ने साहस और शौर्य के प्रमाण दिए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व रणनीति ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर किया। भारतवासियों ने एकजुट होकर विश्व को यह संदेश दिया कि दुश्मन कितना ही चालाक क्यों न हो हम अपनी एकता को अक्षुण रखेंगे। राष्ट्रीय एकता सर्वोपरि है, इसे यदि शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन तिरंगा हाथ में लिए जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जवाहर चोक पहुंची, जहां पर भारत माता की आरती कर यात्रा का समापन हुआ। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button