अपराधदेवास

जिले के युवाओं को नशे की लत लगाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश

01 महीने की सतत् मॉनिटरिंग पश्चात् मात्र 12 घण्टें के भीतर 100 पुलिसकर्मियों ने पृथक – पृथक 04 स्थानों पर दी दबिश ।
कुल 14 आरोपी गिरफ्तार,लाखों की एमडी ड्रग्स सहित 14 मोबाईल फोन,01 कार,01 मोटर साईकिल कुल ₹ 10,00,000/- का मश्रुका जप्त ।

देवास- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के कुशल मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी”का संचालन किया गया था । इस राज्यस्तरीय प्रयास को देवास जिले में पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में एक सशक्त आंदोलन का रुप देकर जहाँ एक ओर युवाओं को नशे से दुर रहने हेतु प्रेरित किया जा रहा है वही दूसरी ओर अवैध मादक की खरीद – फरोख्त करने वाले आदतन अपराधियों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ  दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक  श्यामचन्द्र शर्मा,थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक  शशिकांत चौरसिया,थाना प्रभारी पीपलरावां निरीक्षक  सुबौध कुमार गौतम,थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस निरीक्षक  प्रीति कटारे के नेतृत्व में अलग – अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध मादक की खरीद – फरोख्त करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिसका विवरण निम्नानुसार हैः-

01.दिनांक 15.03.2026 को थाना बैंक नोट प्रेस देवास को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बिलावली–राजपुरा रोड पर एक सिल्वर रंग की बिना नंबर की इग्निस कार में ग्राम सिंदनी का राजा खान अपने साथियों के साथ एमडी ड्रग्स का सौदा करने हेतु आया है । सूचना पर थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर कार सवार व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। कार में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके नाम राजा खान, महेश कुमावत, रईस खान, सोदान परमार एवं शेख शाहरुख होना पाए गए । विधिवत धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में कुल 18.97 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स, नगदी राशि, मोबाइल फोन तथा एक सिल्वर रंग की इग्निस कार एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया जाकर,आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना बैंक नोट प्रेस पर अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

02.दिनांक 15.03.2026 को थाना पीपलरावां को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शकील खां पिता इदु खां निवासी ग्राम चौबाराधीरा अपने पास अवैध एमडी मादक पदार्थ लेकर सुरजना फाटा पीपलरावा पर किसी व्यक्ति को देने के इंतजार में खड़ा है । सूचना पर से थाना प्रभारी पीपलरावां मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस को देखकर संदेही भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 11.62 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी कीमत करीब ₹13,000 जप्त कर आरोपी के अन्य साथी अल्ताफ एवं प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध थाना पीपलरावां पर अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

03.दिनांक 15.03.2026 को थाना कोतवाली पर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोती बंगला रेलवे पटरी के पास कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए की खरीदी-फरोख्त करने हेतु एकत्रित हुए हैं । सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली मय फोर्स के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों जुबेर खान,ताहिर शाह एवं साहिल शेख को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कुल 17.87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए तथा 03 मोबाइल फोन एवं ₹ 500 नगदी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

04.दिनांक 15.03.2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र पर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाल रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसायकल से तीन व्यक्ति क्षिप्रा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बेचने के उद्देश्य से आने वाले हैं । सूचना पर से थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र द्वारा मय फोर्स के ए.बी. रोड क्षिप्रा ब्रिज के पास पुलिस सहायता केन्द्र के पास घेराबंदी की । बाद लाल रंग की बुलेट मोटरसायकल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास करने पर वे भागने लगे,जिन्हे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया । आरोपियों ने नाम हबीब-उर-रहमान उर्फ रघु, अरुण वर्मा एवं कैफ होना बताया । आरोपियों के कब्जे से कुल 16.24 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स एवं रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसायकल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र पर अपराध क्रमांक 232/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जप्त मश्रुकाः– अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स कुल 64.7 ग्राम कीमत ₹ 97,000/-,01 सिल्वर कलर ईगनीस कार कीमत करीब ₹ 3.53 लाख,एक लाल काले रंग की रॉयल एन्फिल्ड बुलेट कीमत करीब ₹ 1.5 लाख, 14 मोबाइल कीमत लगभग ₹ 04 लाख कुल मश्रुका ₹ 10,00,000/- का जप्त ।

उल्लेखनीय है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी प्रदेश स्तरीय अभियान में देवास पुलिस की यह विगत डेढ़ माह में लगातार चौथी बड़ी कार्यवाही है । इससे पूर्व देवास पुलिस द्वारा 31 स्थानों पर 500 पुलिसकर्मीयों की एक साथ दबिश देकर 43 लाख 30 हजार रुपये का 437 किलो अवैध मादक पदार्थ- गाँजा जप्त कर कुल 14 कुख्यात तस्करों को गिरफ़्तार किया था । इस प्रकार देवास पुलिस द्वारा 32 स्थानों पर दबिश देकर अब तक कुल 475 किलो 875 ग्राम गाँजा क़ीमती 57 लाख 30 हजार रुपये जप्त करते हुवे कुल 29 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है ।

गिरफ्तार आरोपीः

  1. राजा पिता शाकिर खान उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सिंदनी थाना टोंकखुर्द
  2. महेश पिता गोवर्धनलाल कुमावत उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम सिंदनी थाना टोंकखुर्द
  3. रईस पिता छोटे खान उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुरा थाना बीएनपी
  4. सोदान पिता राजाराम परमार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सिंदनी थाना टोंकखुर्द
  5. शेख शाहरुख पिता शेख सलीम उम्र 28 वर्ष निवासी बालगढ रोड सिल्वर कॉलोनी थाना औद्योगिक क्षेत्र
  6. शकील खां पिता इदु खां उम्र 41 साल निवासी ग्राम चौबाराधीरा थाना पीपलरावां
  7. अल्ताफ पिता वकिल खान उम्र 22 साल निवासी चौबाराधीरा
  8. प्रताप सिंह पिता शेर सिंह उम्र 28 साल निवासी सांवेर थाना सोनकच्छ
  9. जुबेर पिता शरीफ खान उम्र 19 साल निवासी सहारा ग्रीन, देवास,
  10. ताहिर पिता आशिक शाह उम्र 20 साल निवासी नौसराबाद कालोनी देवास,
  11. साहिल पिता सलीम शेख उम्र 30 साल निवासी त्रिलोक नगर ईटावा जिला देवास
  12. हबीब-उर-रहमान उर्फ रघु पिता आरिफ खान उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रसूलपुर
  13. अरुण पिता गेंदालाल वर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी नागुखेडी चौकी देवास
  14. कैफ पिता रिजवान खान उम्र 28 वर्ष निवासी उत्तमनगर ईटावा देवास व स्थाई निवासी भगतसिंह मार्ग गोया, देवास

आपराधिक रिकॉर्डः-01.प्रताप पिता शेर सिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी सांवेर सोनकच्छ
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

  1. थाना सोनकच्छ 138/2023 3,7 E.C.Act
  2. थाना औ.क्षेत्र 139/2023 3,7 E.C.Act
  3. थाना सोनकच्छ 754/2024 4 A पब्लिक गैंबलिंग एक्ट
    02.राजा पिता शाकिर खान उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सिंदनी थाना टोंकखुर्द जिला
    क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
    1 कोतवाली 672/2009 379 भादवि
    2 कोतवाली 756/2009 379 भादवि
    3 कोतवाली 702/2009 379,413,483 भादवि
    4 बीएनपी 596/2013 25 ,27 आर्म्स एक्ट
    5 घटिया उज्जैन 12/2014 380,457 भादवि
    6 तराना उज्जैन 02/2014 380,457 भादवि
    7 राधवी उज्जैन 66/2014 380,457 भादवि
    8 बीएनपी 293/2024 34 आबकारी एक्ट
    9 बीएनपी 92/2024 294,323,506,34भादवि
    10 बीएनपी 1094/2025 126(2),115(2),119(1),296बी,351(3),3(5) बीएनएस

03.महेश पिता गोवर्धनलाल कुमावत उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम सिंदनी थाना टोंकखुर्द
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 टोकखुर्द 46/2011 34 आबकारी एक्ट
2 बीएनपी 795/2011 34 आबकारी एक्ट
3 टोकखुर्द 118/2012 34 आबकारी एक्ट
4 टोकखुर्द 387/2014 34 आबकारी एक्ट
5 टोकखुर्द 532/2017 420 भादवि एव 24 म.प्र. राज्य आर्युविज्ञान परिष्द एक्च (156एवं 1958 )

04.रईस पिता छोटे खान उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुरा थाना बीएनपी जिला देवास
क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा
1 कोतवाली 756/2009 379 भादवि
2 कोतवाली 702/2009 379,413,483 भादवि
3 टोकखुर्द 813/2016 4 क सट्टा अधि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button